50% OFF ON ALL GEMSTONES !

चंद्र देव को सकारात्मक करने के उपाय

चंद्र ग्रह मन और भावनाओं का कारक है। यदि कुंडली में चंद्र कमजोर हो तो मानसिक तनाव, अस्थिरता, भय, चिंता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चंद्र देव को मजबूत और सकारात्मक करने के लिए निम्न उपाय किए जा सकते हैं:

1. माता की सेवा करें
माता की सेवा करने से चंद्र देव की स्थिति बहुत अच्छी हो जाती है

2.  दान

चंद्र को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों को सफेद चीजों जैसे चावल, दूध, चीनी और सफेद कपड़े दान करें पर यह देखना जरूरी है की कुंडली में चंद्र देव मारक होने चाहिए तब ही दान करना है

3. सफेद चीजों का सेवन

अपने आहार में सफेद चीजें जैसे दूध, दही, चावल, खीर आदि शामिल करें। इससे चंद्रमा को बल मिलता है।

4. सोमवार का व्रत

प्रत्येक सोमवार का व्रत रखें और भगवान शिव की पूजा करें। चंद्रमा शिव के मस्तक पर सुशोभित हैं, इसलिए शिव पूजा से चंद्र देव का भी आशीर्वाद मिलता है।

5. मोती रत्न धारण करना

यदि ज्योतिषी सलाह दें, तो चांदी में जड़ित मोती (पर्ल) रत्न धारण करें। यह चंद्र ग्रह को मजबूत करता है। लेकिन कुंडली में चंद्र देव सकारात्मक होने बहुत जरूरी है अगर मार्क होने पर अपने चंद्र देव का रत्न धारण कर लिया तो उल्टे परिणाम मिलेंगे आपको

6. शिवलिंग पर दूध अर्पित करें

सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। इससे चंद्र दोष कम होता है।

7. श्री चंद्र मंत्र का जाप

प्रतिदिन निम्न मंत्र का जाप करें:
👉 ओमसोम सोमैया नमः
इस मंत्र का 108 बार जाप करने से चंद्र का शुभ प्रभाव मिलता है।

चंद्र देव के कारक तत्व

चंद्रमा विभिन्न चीजों और भावों का कारक है। ये तत्व हैं:

कारक तत्वविवरणमन और भावनाएंमानसिक शांति, विचारों की स्थिरतामातामां के प्रति प्रेम और संबंधजल तत्वसमुद्र, नदियां, झीलेंद्रव्य पदार्थदूध, चावल, सफेद कपड़ेस्वास्थ्यफेफड़े, दिमाग, आंखेंरिश्तेमाता-पिता और परिवार के साथ संबंधरत्नमोती (पर्ल)

चंद्र ग्रह को मजबूत करने से जीवन में शांति, मानसिक स्थिरता और स्वास्थ्य में सुधार होता है और धन का भी आगमन होता है क्योंकि वह दूसरे नंबर की राशि  में उच्च के हो जाते हैं